फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tudum 2022: आने वाले दिन होंगे बेहद खास, ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

Sun, 25 Sep 2022 12:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आने वाले दिनों में लोगों का मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट टुडुम 2022 में इनका एलान किया गया। आइए आपको इस बारे में डिटेल में बताते हैं।
 
विज्ञापन
टुडम 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन के लिहाज से आने वाले दिन काफी अच्छे होने वाला है। 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स द्वारा आयोजित टुडुम फैन इवेंट में कई फिल्मों और वेब सीरीज का एलान किया गया। इस कार्यक्रम को जाकिर खान और प्राजक्ता कोहली ने होस्ट किया। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्में और सीरीज आने वाले समय में आपका मनोरंजन करने वाली हैं।

विज्ञापन

मोनिका ओ माय डार्लिंग
राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे इस फिल्म में नजर आने वाले  हैं। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसे मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द बुना गया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर में इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…

गन्स एंड गुलाब्स
इस वेब सीरीज में राजकुमार राव के साथ दुलकर सलमान भी नजर आएंगे। दोनों साथ में पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखने वाले हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है। फैमिली मैन के बाद माना जा रहा है कि राज और डीके एक बार फिर लोगों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले हैं।
Urfi Javed: सिम कार्ड से कुछ इस तरह बनाई गई थी उर्फी जावेद की ड्रेस, देख चकरा जाएगा आपका सिर

सूप
इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक चौबे ने इस वेब सीरीज का निर्देशन किया है। यह एक रियल कहानी पर आधारित वेब सीरीज है। सीरीज में दिखाया जाएगा कि एक बेहद खराब कुक कैसे लाख चुनौतियों के बावजूद अपना रेस्त्रां खोलने का मास्टर प्लान बनाती है।
Heropanti 2: 'हीरोपंती 2' को लेकर टाइगर श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- रिलीज के पहले मजा आया लेकिन बाद में...

कैट
इस वेब सीरीज से रणदीप हुड्डा अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज ड्रग्स कारोबार, गैंगस्टर, पुलिस और राजनीति के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 

कला
इस वेब सीरीज में बाबिल खान फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बाबिल दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। फिल्म की कहानी 1930 से 1940 के बीच के भारत की दिखाई गई है।

राणा नायडू
इस वेब सीरीज में रियल लाइफ के चाचा भतीजा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। यह अमेरिकन शो डोनोवन की आधिकारिक रीमेक है। इस शो का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है।

क्लास
इस वेब सीरीज में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। यह एक स्कूल ड्रामा सीरीज है। जानकारी के मुताबिक यह स्पैनिश शो एलीट का आधिकारिक रीमेक है।

कटहल
सान्या मल्होत्रा अभिनीत कटहल जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे राजनेता की है जिसके घर के कटहल चोरी हो जाता है जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश में जुटी रहती है।

Aishwarya Rai Bachchan: जब आराध्या ने सेट पर बोला एक्शन, ऐश्वर्या ने सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी

स्कूप 
टुडुम इवेंट में स्कूप वेब सीरीज का भी एलान किया गया। यह वेब सीरीज जिगना वोरा की किताब बिहाइंड ता बार्स पर आधारित है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस शो में करिश्मा तन्ना और अयूब खान नजर आने वाले हैं।

चोर निकल के भागा
आने वाले दिनों में यह फिल्म भी लोगों का जमकर मनोरंजन करती नजर आने वाली है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें यामी गौतम और सनी कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अजय सिंह ने किया है। 

खुफिया
इस वेब सीरीज में एक रॉ एजेंट की कहानी देखने को मिलेगी जिसे देश को बचाना है। यह भी एक किताब  पर आधारित वेब सीरीज है। स्केप टू नो वेयर बुक पर आधारित इस सीरीज में अली फजल, तब्बू और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।
विज्ञापन

बियॉन्ड द फेयरी टेल
इस शो में विग्नेश शिवन और नयनतारा की लव लाइफ से लेकर शादी के सफर तक की कहानी को दिखाया जाएगा। इसका निर्देशन वासुदेव मेनन ने किया है। फिलहाल यह शो कब से उपलब्ध होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें