दिल्ली में आज तक के सबसे खौफनाक अग्निकांड की कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए तैयार वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। दरअसल, साल 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में सजायाफ्ता रियल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। यह वेब सीरीज 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।