ट्रेलर में दिखी ये खास बात
इस सीरीज के ट्रेलर को देखते ही मुश्किल है कि आप अपनी हंसी रोक पाएं। ट्रेलर का डायलॉग है चोरी एक कला है और हम उसके कलाकार। फिल्म में एक तरफ प्रेम कहानी और रोमांस है, वहीं सस्पेंस भरी चोरी की दास्तां भी दिखाई दे रही है।
अंशुमान पुष्कर ने साझा की अपनी राय
अंशुमान पुष्कर ने कहा, मूनवॉक में काम करना मेरे लिए खास रहा। सेट पर सह कलाकारों के साथ काम करना बेहद यादगार रहा है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि यह खुशी दर्शकों को स्क्रीन पर भी महसूस होगी।
Allu Arjun Arrest Viral Video: डायलॉग लिखी टीशर्ट पहन, मुस्कुराकर चाय की चुस्की लेते गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन
कुछ ऐसी है फिल्म की कास्ट
सीरीज में अंशुमान पुष्कर (रामपुर के सबसे बड़ा चोर तरीक पांडे), दिल्ली के सबसे बड़े बदमाश मैडी (समीर कोचर) और एक अनमोल खजाने और अपने सपने संजोने वाली लड़की चांदनी का किरदार (निधि सिंह) निभाती नजर आएंगी। उनके अलावा सीरीज में शीबा चड्ढा और गीतांजलि कुलकर्णी भी नजर आने वाली हैं।
Raj Kapoor: रणबीर-रिद्धिमा के दादा राज कपूर अच्छे कुक भी रहे हैं, पसंदीदा डिश सुनकर मुंह में आ जाएगा पानी