बहुमुखी प्रतिभा के धनी राणा दग्गुबाती ने फिल्मों में अपनी दमदार भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। दग्गुबाती ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से एक अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल की, लेकिन अब वह अपने रचनात्मक पक्ष के विस्तार पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।राणा दग्गुबाती अपना टॉक शो ला रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ सहयोग किया है।
'द राणा दग्गुबाती शो' के लॉन्च डेट से उठा पर्दा
राणा दग्गुबाती, अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर अपना टॉक शो 'द राणा दग्गुबाती शो' लॉन्च कर रहे हैं। आगामी टॉक शो से अभिनेता का एक पोस्टर साझा करते हुए, निर्माताओं ने खुलासा किया कि नया शो 23 नवंबर, 2024 को रिलीज होगा। राणा दग्गुबाती द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में आठ एपिसोड होंगे। शो में टॉलीवुड हस्तियों के जीवन की एक अनफिल्टर्ड झलक देखने को मिलेगी।
पोस्ट ने बढ़ाया बज
पोस्टर को एक्स पर साझा करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने कैप्शन में लिखा, 'सितारों को आप जानते हैं, उनकी कहानियों को नहीं। द राणा दग्गुबाती शो, अमेजन प्राइम वीडियो पर।' नए पोस्टर में राणा हमेशा की तरह शानदार दिख रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता का कूल अंदाज देखते ही बन रहा है।
टॉक शो में नजर आएंगे ये सितारे
दिलचस्प बात यह है कि जब शुरुआत में इस सीरीज की घोषणा की गई थी तो इसे 'राणा कनेक्शन' के रूप में पेश किया गया था। हालांकि, अब इसका शीर्षक बदलकर 'द राणा दग्गुबाती शो' कर दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के अनुसार, शो में कई सितारे शामिल होंगे, जिनमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धू जोनलगड्डा, श्री लीला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य शामिल हैं।
Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' में शामिल होंगे शिवा राजकुमार? निभाएंगे दिलचस्प किरदार