फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की बहादुरी और शहादत को सलाम करती है ये वेब सीरीज, लेखक ने अमर उजाला से साझा किए सारे राज

Sun, 01 Mar 2020 09:35 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Sandeep Unnithan - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमलों पर लिखी संदीप उन्नीथन की किताब 'ब्लैक टोर्नेडो' ने एक वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' का रूप ले लिया है। ओटीटी के इस जमाने में संदीप को लगता है कि कोई वेब सीरीज ही उनकी किताब की कहानी के साथ न्याय कर सकती थी, फीचर फिल्म नहीं। उस कहानी के साथ एक वेब सीरीज ही आपको बांध कर रख सकती है। संदीप ने ये बातें ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के मार्च महीने के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर कही।

विज्ञापन

state of siege 26/11 - फोटो : amar ujala mumbai
देसी ओटीटी जी5 ने अपना मार्च का प्रोग्राम सेट कर दिया है। इन महीने के लिए इस उभरते प्लेटफॉर्म ने भारत की कई मुख्य भाषाओं में अपना रुतबा बनाने के लिए बेहतरीन कार्यक्रमों को मैदान में उतारा है, जिनमें 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' भी उसी सूची का एक हिस्सा है। कैलेंडर लॉन्चिंग के वक्त हुई बातचीत में संदीप ने कहा, 'निर्माताओं ने सीरीज बनाने से पहले मुझसे पूछा था कि किस प्रकार की सीरीज आप चाहते हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे ऐसी सीरीज चाहिए जहां दर्शक जुट सकें। उन्हें पता चलना चाहिए कि 26/11 को क्या हुआ था। सीरीज उन्हें उस दौर में लेकर जानी चाहिए, और लोगों को भारतीय सेना की बहादुरी और शहादत का पता चलना चाहिए।'
विज्ञापन

state of siege 26/11 - फोटो : amar ujala mumbai
कैलेंडर लॉन्चिंग के मौके पर सिनेमा की जानी मानी हस्तियों ने उपस्थित दर्ज कराई, जिनमें करिश्मा कपूर, संध्या मृदुल, विद्या मालवडे आदि मौजूद रहे।  करिश्मा कपूर ने लंबे समय के बाद जी5 की वेब सीरीज 'मेंटलहूड' के साथ पर्दे पर वापसी की है। इतने दिन के बाद शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए करिश्मा ने कहा, 'मेरा ये सफर बहुत अच्छा था। सेट पर मुझे बच्चों के साथ बिल्कुल घर जैसा ही महसूस होता था। मुझे खुशी है कि लोग अब ये जान पाएंगे कि माता-पिता हर रोज किन किन मुसीबतों से लड़ते हैं? ये कहानी हर इंसान को खुद से जोड़ेगी।'

पढ़ें: कमल के फूल को लेकर लीजा ने किया ऐसा ट्वीट, फैन ने कहा- 'भाजपा में शामिल हो रही हो ?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें