फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की बोरियत दूर करने आईं ये चुलबुली कहानियां, मजे के साथ करेंगी ज्ञानवर्धन

Sat, 28 Mar 2020 11:10 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Munna Chachu chaturayi ki kahaniya - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर से घर में कैद हुए लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म हर तरह की सामग्री पेश कर रहे हैं। अब सोनी म्यूजिक किड्स यूट्यूब चैनल ने बच्चों के लिए कुछ खास पेशकश की है। इस चैनल ने 'मुन्ना चाचू : चतुराई की कहानियां' शीर्षक से एक पॉडकास्ट एल्बम सीरीज शुरू की है, जिसमें बच्चों को ज्ञानवर्धक और मजेदार कहानियां सुनने मिलेंगी। इस पॉडकास्ट सीरीज का मकसद बच्चों को घेरे रखना है। इससे उन्हें शिक्षा भी मिलेगी और वह मजे भी कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस पूरी सीरीज में एक आम किरदार मुन्ना चाचू होगा जो बच्चों को ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाएगा। इस सीरीज में दो एल्बम को जगह दी गई है। पहली एल्बम का नाम 'मुन्ना चाचू : चतुराई की कहानियां (अकबर और बीरबल)' है। इस एल्बम में अकबर और बीरबल की कहानियों का संग्रह होगा। बीरबल एक लोकप्रिय नाम है, जो अपनी चतुराई के लिए मशहूर है। वह अपनी चतुराई से हर मुश्किल से मुश्किल काम का हल आसानी से निकाल लेता है। इस सीरीज में दूसरी एल्बम का नाम 'मुन्ना चाचू : चतुराई की कहानियां (मुल्ला नसीरुद्दीन) है। इसमें मुल्ला नसीरुद्दीन की कहानियां होंगी, जो अपनी चतुराई के साथ अपनी ताकत का भी लोहा मनवाना जानता है। 

अकबर और बीरबल की कहानियां तो बड़े-बूढ़ों में भी बहुत प्रचलित रही हैं। वह अपने बच्चों को सबक सिखाने के लिए अक्सर बीरबल की बुद्धि का उदाहरण देकर समझाया करते थे। इन दोनों के मजेदार किस्से हमेशा से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। मुल्ला नसीरुद्दीन भी काफी प्रसिद्ध किरदार रहा है। ये काल्पनिक चरित्र अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ अपनी बहादुरी के लिए भी जाना जाता है। सोनी म्यूजिक किड्स की इन एल्बम्स को यूट्यूब, गूगल प्ले म्यूजिक, विंक म्यूजिक, स्पॉटिफाय, अमेजॉन प्राइम म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, हंगामा म्यूजिक, गाना डॉट कॉम और जिओ सावन पर आसानी से सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें