फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक ट्रेलर: नौ वर्षों का इंतजार, एक लापता बच्चा और खतरनाक रहस्य; परिणीति चोपड़ा ने किया ओटीटी में प्रवेश

Thu, 10 Sep 2026 09:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaque Trailer: परिणीति चोपड़ा की अदाकारी से सजी सीरीज 'शक' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में कई साल बिताती है। 
 
विज्ञापन
शक - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा के सीरीज डेब्यू का इंतजार खत्म हो गया है। जल्द ही वह अपकमिंग थ्रिलर सीरीज 'शक' का हिस्सा होंगी। मेकर्स ने गुरुवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया है। सीरीज का प्रीमियर 24 सितंबर को होगा। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

शक - फोटो : इंस्टाग्राम@Netflix-In
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट आठ सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिणीति चोपड़ा एक बच्चे को जन्म देती हैं। बच्ची के जन्म पर वह बहुत खुश होती हैं। कुछ ही देर बाद उनका बच्चा चुरा लिया जाता है। इसके बाद वह अपने बच्चे को ढूंढती हैं। वह कई जगह बच्चे के गायब होने के पोस्टर लगाती हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराती हैं।

शक - फोटो : इंस्टाग्राम@Netflix-In
सपने में नजर आते हैं बच्चे
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि परिणीति चोपड़ा को सपने में अपना बच्चा नजर आने लगता है। वह कहीं जाती हैं और अगर उन्हें कोई लड़की मिलती है, तो उसे वह उसे अपनी बच्ची कहती हैं। उनके पति उन्हें मनोचिकित्सक के पास ले जाते हैं। मनोचिकित्सक कहती हैं कि उनका बच्चा मर चुका है। असल में परिणीति बच्चे को क्या हुआ, यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

हनुमान अंश: क्या दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुश्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत

विज्ञापन

शक - फोटो : इंस्टाग्राम@Netflix-In
सीरीज पर क्या बोलीं परिणीति?
सीरीज के बारे में बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा 'शक मेरे द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से अलग है। इसके मूल में एक मां की प्रवृत्ति और हार मानने से इंकार करना है। मगर कहानी बहुत गहरी हो जाती है क्योंकि उसकी खोज उसके आस-पास के लोगों के बारे में उसके विश्वास को चुनौती देना शुरू कर देती है। एक मां के रूप में, मुझे इस कहानी का भावनात्मक मूल बहुत व्यक्तिगत लगा। इससे मैं गहराई से जुड़ी हुई हूं।'

कब प्रीमियर होगी सीरीज?
  • इस सीरीज के निर्देशक रेंसिल डी'सिल्वा हैं। 
  • इसके निर्माता रेंसिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा हैं। 
  • सपना मल्होत्रा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अल्केमी फिल्म्ज के तहत शो का निर्माण किया है। 
  • श्रृंखला में हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और ध्रुव चौधरी भी हैं। 
  • 'शक: ट्रस्ट नो वन' का प्रीमियर 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें