अपना नाम इस सीरीज से जुड़ने पर शाद ने कहा, 'मैं एक निर्देशक के रूप में हमेशा से कुछ ड्रामा सीरीजों को निर्देशित करने के बारे में विचार करता रहा हूं। जब इस सीरीज के निर्माता समीर नायर ने इस मौके पर मेरे साथ चर्चा की तो मुझे लगा कि यह तो सबसे अच्छा मौका होने वाला है। मुझे न सिर्फ इस कहानी ने बहुत ज्यादा उत्साहित किया, बल्कि सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को अपलॉज एंटरटेनमेंट बना रहा है। यह एक ऐसी कंपनी है जिसने पिछले कुछ समय में काफी अच्छी ड्रामा सीरीज बनाई हैं। एक निर्देशक के रूप में मेरे लिए यह एक बढ़िया शुरुआत हो सकती है।'
वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' का निर्देशन करने से पहले शाद अली के हाथ एक गैंगस्टर ड्रामा वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ लंदन' लगी थी। हालांकि उन्होंने 'पवन एंड पूजा' को तवज्जो दी और उस सीरीज का उन्होंने निर्देशन किया। 'गैंग्स ऑफ लंदन' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और उस समय वह इसकी सारी तैयारियों पर काम कर रहे थे। तब से अब तक इस सीरीज के बारे में कोई ताजा अपडेट नहीं आई है। पिछले ही महीने शाद अली ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म 'पापा जी पेट से है' भी साइन की है। यह फिल्म मर्दों के गर्भवती होने पर आधारित है। फिलहाल, इस फिल्म के बारे में अभी कोई ताजा जानकारी नहीं है।