फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ का ट्रेलर रिलीज, दोगुना हुआ किरदारों का संघर्ष; जानिए कब-कहां देख सकेंगे सीरीज?

Thu, 23 Apr 2026 01:23 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा था। ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि मेकर्स ने कहानी को दमदार बनाने की पूरी कोशिश की है। 
 
विज्ञापन
सपने वर्सेस एवरीवन का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 4 साल पहले एक सीरीज 'सपने Vs एवरीवन' रिलीज हुई थी। इस सीरीज में दो ऐसे लोगों की कहानी थी जो समाज के दाेगुले रवैया का शिकार हैं, इसके बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। दूसरे सीजन में भी इस सीरीज के किरदारों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, यह दोगुना हो चुका है। क्या इस बार उन्हें अपनी मंजिल मिलेगी? या फिर उनके सपने टूट जाएंगे? ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर में कहानी को लेकर काफी अंदाजा दर्शकों को सकता है। 

विज्ञापन


ट्रेलर में दिखा डबल ड्रामा और थ्रिल
‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर में सीरीज के दोनों मुख्य किरदार अपने सपनों को पूरा करने के सफर पर निकलते हैं। लेकिन सपने कहां आसानी से पूरे होते हैं, इनके सपने अब नई मुश्किलें हैं। क्या यह मुश्किलें इन्हें तोड़ देंगी, मौत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर देंगी? इन सब सवालों के जवाब सीरीज के रिलीज होने के बाद पता चलेगा। 
 




कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज?
सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ अगले महीने रिलीज होगी। यह सीरीज 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। इस सीरीज में पहले सीजन के कई कलाकार फिर से नजर आएंगे। अंबरीश वर्मा, पमरवीर चीमा, विजयंत कोहली दूसरे सीजन में भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें