फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइम वीडियो को अब संजय कपूर का सहारा, अरशद और बोमन का शो फ्लॉप होने के बाद फेंका नया पत्ता

Wed, 05 May 2021 05:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
LOL - Hasse toh Phasse, the last hour - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेजन प्राइम वीडियो पर इस महीने फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज टल जाने के बाद से बड़ा संकट है। उनका बहुप्रतीक्षित कॉमेडी शो ‘एलओएल हंसे तो फंसे’ रिलीज के पहले ही दिन औंधे मुंह आ गिरा है। प्राइम वीडियो ने अपना पूरा जोर अब संजय कपूर को अपने प्लेटफॉर्म का इस महीने का सितारा बनाने पर लगा दिया है। जो इस ओटीटी की पहली भारतीय पारलौकिक कहानी ‘द लास्ट ऑवर’ में अगले हफ्ते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


अमेजन प्राइम वीडियो का इस महीने के बिग टिकट शो ‘एलओएल हंसे तो फंसे’ को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। इस पूरे शो को ‘सिर्फ वयस्कों के लिए’ बनाया गया है लेकिन एडल्ट कॉमेडी के नाम पर इसमें लोगों को हास्य कम और फूहड़ता ज्यादा नजर आई। शो के दोनों होस्ट बोमन ईरानी और अरशद वारसी भी शो की लचर स्क्रिप्ट की वजह से अपना वैसा असर शो में नहीं छोड़ पाए जिसके लिए दर्शकों ने इस शो से उम्मीदें बांधी थी।

 
विज्ञापन

The Last Hour - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्राइम वीडियो को महीने का दूसरा बड़ा झटका फरहान अख्तर के उस एलान से लगा है जिसके चलते उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी है। चर्चा रही है कि ऐसा फिल्म की कहानी का एक मुस्लिम बॉक्सर और एक हिंदू लड़की की प्रेम कहानी को समय के हिसाब से काफी संवेदनशील मानते हुए किया गया है। हालांकि, फरहान अख्तर ने इसकी वजह अपने स्टाफ को कोरोना संक्रमण से दूर रखना बताया है।

अपनी दो बड़ी योजनाओं के इस तरह जमीन पर आ जाने के बाद प्राइम वीडियो ने अपने स्टोर से धों पोछकर एक सुपरनैचुरल सीरीज ‘द लास्ट ऑवर’ निकाली है। इसे प्राइम वीडियो भारत में अपनी पहली ऐसी सीरीज बता रहा है। महीनों से रिलीज के इंतजार में रही इस सीरीज के हीरो संजय कपूर को इन दिनों ओटीटी का सुपरस्टार बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। संजय ने फिल्मी दिनों की अपनी हीरोइन माधुरी दीक्षित के साथ भी एक सीरीज साइन की है जिसे करण जौहर की फिल्म कंपनी बना रही है।  

प्राइम वीडियो को अपनी एक मराठी फिल्म ‘फोटो प्रेम’ से भी काफी उम्मीदें हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘द डिसाइपल’ को मिली कामयाबी के बाद प्राइम वीडियो ने ये दांव खेला है। फिल्म ‘फोटो प्रेम’ में नीना कुलकर्णी और अमिता खोपकर के साथ विकास हांडे, चैताली रोडे और समीर धर्माधिकारी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें