फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर शुक्रवार को मकरंद और बॉबी की होगी 'बाबा भिड़ंत', 'हनीप्रीत' के किरदार पर सबसे बड़ा खुलासा

Thu, 27 Aug 2020 04:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मसाबा मसाबा, सड़क 2, आश्रम - फोटो : सभी फोटोज अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश में हुई बंदी के कारण भले ही पूरा मनोरंजन डिजिटल हो गया हो लेकिन फिर भी शुक्रवार का आकर्षण अब भी जारी है। इस शुक्रवार को ओटीटी पर कुछ नए किस्से सामने आने वाले हैं। महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2', प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' और सोनम नायर की वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' के कलाकार इन्हें लेकर सामने आने वाले हैं। 

विज्ञापन


फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट का नाम लगभग दो दशक के बाद किसी फिल्म के निर्देशन से जुड़ा है। फिल्म 'सड़क 2' उनके ही निर्देशन में वर्ष 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। इस फिल्म में महेश की दो बेटियां पूजा भट्ट और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उनके साथ संजय दत्त, मकरंद देशपांडे और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मकरंद देशपांडे की इस फिल्म से शानदार वापसी होने की उम्मीद लगाई जा रही है, वह फिल्म में एक बाबा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' में भी बाबा पुराण ही है। सीरीज में बॉबी देओल, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी,चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एक बाबा की कहानी है जिसे कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम की कहानी बताया जा रहा है। फिल्म का विषय विवादित रहा है और इसे बनाने वाले निर्देशक प्रकाश झा को उम्मीद भी इन विवादों से ही कमाई करने की रही है। सीरीज में हनीप्रीत से प्रेरित एक किरदार होने की उम्मीद सब लगाए बैठे हैं हालांकि फिल्म की मेकिंग से जुड़े लोग बताते हैं कि ऐसे किसी किरदार को सीरीज से दूर ही रखा गया है।

वहीं, अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी टीवी सीरीज 'मसाबा मसाबा' से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन किया है सोनम नायर ने और निर्माण किया है विनयार्ड फिल्म्स के बैनर तले अश्विनी यार्डी ने। मसाबा के साथ इस सीरीज में उनकी मां नीना गुप्ता, नील भूपलम, रिताशा राठौर, स्मरण साहू आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। मसाबा और नीना दोनों ही अलग क्षेत्रों में काम करती हैं। नीना एक पेशेवर अभिनेत्री हैं जबकि मसाबा एक पेशेवर डिजाइनर। सीरीज में भी वह एक काल्पनिक कहानी के जरिए इन्हीं किरदारों को निभाएंगी।

पढ़ें: प्रेग्नेंसी फोटोशूट में कहर ढा रहीं सुपर मॉडल Gigi Hadid, साझा कीं बेबी बंप वाली तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें