फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज, जुनूनी आशिक बने रवि किशन; तेजस्वी प्रकाश का दिखा दमदार अंदाज

Wed, 18 Feb 2026 07:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Psycho Saiyaan Trailer: रवि किशन और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी वाली एक सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर बुधवार को सामने आया। जानिए क्या कुछ खास है, इस ट्रेलर में।

विज्ञापन
सीरीज 'साइकाे सैयां' का ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@ravikishann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि किशन एक मंझे हुए कलाकार हैं, हर किरदार में जान डाल देते हैं। आज उनकी अपकमिंग सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें ‘नागिन’ से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। जानिए, क्या खास दिखा ‘साइकाे सैयां’ के ट्रेलर में। 

ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक?

विज्ञापन

दो मिनट के इस ट्रेलर में सबसे पहले कार्तिक (अनुद सिंह) की एंट्री होती है। वह उज्जैन का एक लड़का है, जिसकी दुनिया तब उलट जाती है, जब वह चारू से मिलता है। चारू का रोल तेजस्वी प्रकाश ने निभाया है। ट्रेलर में पहले रोमांस नजर आता है, लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कार्तिक का प्यार जुनून में बदल जाता है। वह शहर में चारू का पीछा करता है। जो भी चारू के करीब आता है, उसे रास्ते से हटाने के लिए कड़े कदम भी उठाता है। फिर ट्रेलर में नजर आते हैं, रवि किशन। वह भी इस सीरीज में एक और जुननी आशिक बने हैं। उनके किरदार की एंट्री के बाद कहानी में नए ट्विस्ट आते हैं। 
 


 

विज्ञापन

रवि किशन ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा? 
इस सीरीज में अपने किरदार के बारे में रवि किशन कहते हैं, ‘मेरे किरदार अपने ही नियमों से खेलता है और अपने साथ एक तरह की अनप्रेडिक्टेबिलिटी लाता है। यह एक इंटेंस, बेबाक रोल है। इसे करने में मुझे मजा आया।’ इस सीरीज से ओटीटी पर तेजस्वी प्रकाश डेब्यू कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘साइको सैयां से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हूं। मेरे रोल काफी लेयर्ड हैं। मैं इस रोल के लिए शुक्रगुजार हूं।’

ये एक्टर्स भी हैं सीरीज का हिस्सा
इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं। ‘साइको सैयां’ 25 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर, प्राइम वीडियो जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर फ्री में स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें