फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangbaaz 3: मोहम्मद शहाबुद्दीन की जिंदगी के कितना नजदीक है 'रंगबाज सीजन 3', विनीत कुमार ने दिया यह जवाब

Mon, 25 Jul 2022 09:50 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'रंगबाज 3' सीरीज की कहानी एक गैंगस्टर के जीवन को दर्शाती है, जो बाद में बिहार का दिग्गज राजनेता बन जाता है। इसमें विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विनीत कुमार सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी 5' पर पिछले दो सीजन्स के साथ धूम मचाने वाली क्राइम और ड्रामा सीरीज 'रंगबाज' का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस शानदार वेब सीरीज 'रंगबाज: डर की राजनीति', जी 5 पर 29 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। पिछले दोनों सीजन्स में विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह की दमदार एक्टिंग देखने के बाद दर्शकों को इस बार भी स्क्रीन पर दोनों कलाकारों की जुगलबंदी देखने को मिलने वाली है। सीरीज की कहानी एक गैंगस्टर के जीवन को दर्शाती है, जो बाद में बिहार का दिग्गज राजनेता बन जाता है। पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर को देखकर दर्शक इस सीरीज को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, जिसके बारे में आखिरकार विनीत कुमार ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

शहाबुद्दीन के जीवन पर बना है 'रंगबाज 3'?  
अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में लोहा मनवा चुके विनीत कुमार सिंह ने हमेशा अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया है। एक बार फिर इस सीरीज में विनीत का अवतार सबको चौंका रहा है। 'रंगबाज 3' जैसी पॉपुलर सीरीज में विनीत के किरदार का नाम हारून शाह रखा गया है और ट्रेलर में उनका सीवान से कनेक्शन भी दिखाया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही  लगातार इस तरह की बातें सुनने मिल रही थीं कि यह वेब सीरीज काफी हद तक  दिवंगत ताकतवर राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन पर आधारित है। हालांकि, एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में विनीत कुमार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विनीत ने दिया बड़ा बयान
विनीत कुमार ने इस बातचीत में बताया कि 'सीरीज की कहानी एक काल्पनिक जगह के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हां, कई जगहों पर आपको सीरीज देखने के बाद ऐसा लग सकता है कि इसकी कुछ चीजें या किरदार असल से मेल खा रहे हैं। लेकिन, जो दुनिया हमने रची है वह पूरी तरह से फिक्शनल है। इसका किसी से भी कोई लेना देना नहीं है। हम बस एक प्रभावशाली कहानी लोगों के सामने रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक मजेदार कहानी है लेकिन इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन

हो सकता है कि किसी से मेल खा जाए कहानी
आगे विनीत कुमार ने सीरीज के तीसरे सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, 'लोगों को हमेशा से ही अलग-अलग तरह का कंटेंट देखना पसंद रहा है। तो हो सकता है आपको लगे कि इसकी कहानी का बैकग्राउंड कहीं न कहीं मेल खाए क्योंकि यह एक राजनीतिक ड्रामा और किसी गैंगस्टर की कहानी है। लेकिन 'रंगबाज 3' उससे कहीं आगे है। जब मेरे पास सना का किरदार आया था तो मैं श्योर था कि मुझे यह करना ही है। फिर इसकी फ्रेंचाइजी शुरू हो गई  और फिर मुझे यकीन हो गया है कि मेकर्स गलत नहीं जा रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें