कई सरप्राइज लेकर आएगा नया सीजन
संध्या मेनन के 2017 के नॉवेल 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित 'मिसमैच्ड' 20 नवंबर, 2020 को रिलीज हुई थी। इस सीरीज का दूसरा सीजन 14 अक्तूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। आकर्ष खुराना और निपुण धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज ऋषि सिंह शेखावत की कहानी है, जिसे टेक विजार्ड डिंपल आहूजा से प्यार हो जाता है।
चौथे सीजन में रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े, विहान समत, देवयानी शोरे, प्रिया बनर्जी, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, आकर्ष खुराना और एहसास चन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि नया सीजन दर्शकों के लिए जाने-पहचाने चेहरे, नई यादें और कई सरप्राइज लेकर आएगा।
आखिरी सीजन के लिए वापस आना इमोशनल
इस मौके पर प्राजक्ता कोली ने कहा, ‘आखिरी सीजन के लिए 'मिसमैच्ड' के सेट पर वापस आना बहुत इमोशनल है। डिंपल मेरी सफर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है और नेटफ्लिक्स पर उसकी कहानी का आखिरी चैप्टर बताने का मौका मिलना ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। मैं नेटफ्लिक्स पर हमारे 'पगलू' के लिए उस चीज को दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जिस पर हम काम कर रहे थे।’
‘मिसमैच्ड’ ने दीं खास यादें
रोहित सराफ ने कहा, ‘'मिसमैच्ड' ने मुझे मेरी कुछ सबसे पसंदीदा यादें दी हैं और नेटप्लिक्स पर इस आखिरी सीजन के लिए वापस आना सच में बहुत खास लगता है। इस टीम के साथ वापस आना, फिर से ऋषि की दुनिया में खो जाना और साथ में नई यादें बनाना ही जादुई लगता है।’