फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है 'आईसी814', प्रतिबंध लगाने के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

Tue, 03 Sep 2024 12:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसी-814 द कंधार हाईजैक वेब सीरीज रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में है। इस शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है। वहीं, अब यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इस सीरीज पर रोक लगाने के लिए हाल ही में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज आईसी-814 रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार (3 सितंबर) को एक जनहित याचिका दायर कर इस शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि वेब सीरीज में अपहरणकर्ताओं की वास्तविक पहचान के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने किया गया है।

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: 19वें दिन 'खेल खेल में' की हुई सबसे कम कमाई, जानें कुल कलेक्शन
विज्ञापन


हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

इस याचिका के मुताबिक वेब सीरीज वास्तविक अपहर्ताओं के 'भोला' और 'शंकर' जैसे नाम दिखाए गए हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह याचिका हिंदू सेना के अध्यक्ष और किसान सुरजीत सिंह यादव की ओर से दायर की गई है। इसमें में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का प्रमाण पत्र रद्द करने और सीरीज के पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Singers: ये गायक कभी थे म्यूजिक बैंड का हिस्सा, आज बॉलीवुड में है अलग पहचान

ये है सीरीज पर आरोप

याचिका के मुताबिक वेब सीरीज में अपहर्ताओं की वास्तविक पहचान के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गलत चित्रण हुआ है, बल्कि गलत सूचना भी फैली है। 

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जवाब देने के लिए किया तलब

वहीं, केंद्र सरकार भी इस वेब सीरीज को लेकर गंभीर नजर आ रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने  ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के कंटेंट प्रमुख को मंगलवार को तलब किया है। बताया जा रहा है कि उनसे सीरीज के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, अरविंद स्वामी जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

Berlin Trailer: बर्लिन फिल्म का ट्रेलर देखकर घूम जाएगा दिमाग, क्या एक मूक-बधिर आदमी जासूस हो सकता है?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें