फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत 5: अगले सीजन पर कितना काम हुआ पूरा? किरदारों में क्या हुआ बदलाव; निर्देशक ने बताई आगे की कहानी

Sat, 05 Sep 2026 11:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Panchayat Season 5: 'पंचायत सीजन 5' पर काम जारी है। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया है कि इस सीजन में क्या नया होगा। उन्होंने इसकी रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
पंचायत 5 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'पंचायत' का फुलेरा यूनिवर्स अपने अगले चैप्टर के लिए तैयार हो रहा है। फैंस ने इसके हर सीजन को प्यार दिया है। अब वो नए सीजन को लेकर उत्साहित हैं। नए सीजन में किरदार बदल रहे हैं और प्रधान जी की जिंदगी एक अचानक मोड़ ले रही है। 
विज्ञापन

हाल ही में निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि सीजन 5 अभी एडिटिंग स्टेज में है और अक्टूबर-नवंबर के आसपास आ सकता है।

दीपर कुमार मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@deepakmishra18
कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'?
इंडिया टुडे से बातचीत में दीपक कुमार ने कहा 'अभी एडिटिंग प्रोसेस चल रहा है। रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। अक्टूबर-नवंबर के आसपास हो सकती है।' हालांकि सही रिलीज की तारीफ अभी फाइनल नहीं हुई है। दीपक कुमार मिश्रा ने कंफर्म किया कि टीम अगले चैप्टर पर लगातार काम कर रही है।

हनुमान अंश: 50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू

पंचायत सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार में होंगे बदलाव
फैंस उम्मीद कर रहे थे कि सीजन 5 में फुलेरा में बस अफरा-तफरी जारी रहेगी। मगर निर्देशक का कहना है कि अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं और प्रधान जी हार गए हैं, तो नया सीजन यह दिखाएगा कि किरदार बदलते हालात के नतीजों से कैसे निपटते हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'सबकी जिंदगी आगे बढ़ेगी। चुनाव तो हो गए। प्रधान जी हार गए। मगर उसके आगे जिंदगी उनकी कैसे आगे बढ़ रही है, बाकी किरदारों की जिंदगी आगे कैसे बढ़ रही है। एक हारा हुआ प्रधान अब गांव में कैसे चलता है, क्या करता है। एक प्रधान जो इलेक्शन हार गया है, अब गांव में कैसे घूमता है? वह क्या करता है?'

 

सचिव जी की कहानी आगे बढ़ेगी
मिश्रा के मुताबिक, प्रधान जी अकेले ऐसे किरदार नहीं होंगे जो ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हों। आने वाले सीजन में हर किरदार की अपनी कहानी होगी। उन्होंने कहा, 'सबकी कहानी में ग्रोथ है। सचिव जी की कहानी अब आगे बढ़ेगी।'
इसका मतलब है कि अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले सीजन से उनकी कहानी एक नए फेज में जाने की उम्मीद है।

पंचायत 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
आखिरी नहीं है सीजन 5
हालांकि, सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब मिश्रा से पूछा गया कि क्या सीजन 5 पंचायत का आखिरी सीजन होगा। उनका जवाब साफ था, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।' उनके इस जवाब से ऐसा लगता है कि पंचायत यूनिवर्स में और भी चैप्टर बाकी हो सकते हैं।
विज्ञापन

'पंचायत' सीजन 5' - फोटो : X
'पंचायत' के बारे में जानकारी
  • 'पंचायत', द वायरल फीवर (TVF) की तरफ से बनाई गई एक वेब सीरीज है।
  • यह अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होती है।
  • इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार हैं। 
  • इसका पहला सीजन 2020 में, दूसरा सीजन 2022 में, तीसरा सीजन 2024 में और चौथा सीजन 2025 में रिलीज हुआ।
  • यह सीरीज अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है, जो मजबूरी में गांव 'फुलेरा' में पंचायत सचिव का पद संभालता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें