फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandala Murders: यशराज फिल्म्स ने की थ्रिलर सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' की घोषणा, वाणी कपूर लीड रोल में आएंगी नजर

Thu, 30 Mar 2023 11:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सीरीज को मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुत्रन निर्देशित करेंगे। सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
मंडाला मर्डर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स ने पठान जैसी दमदार फिल्म देने के बाद एकबार फिर धाकड़ एनाउंसमेंट की है। यशराज फिल्म्स अपनी नई वेब सीरीज मंडाला मर्डर्स की घोषणा की है। इस सीरीज को मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुत्रन निर्देशित करेंगे। सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके साथ को-स्टार वैभव राज गुप्ता होंगे। गुल्लक में उनके शानदार अभिनय के बाद पहली बार वह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


कहां होगी शूटिंग
निर्देशक गोपी कल यानि शुक्रवार से इस वेब सीरीज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू करेंगे। यूपी में प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी में शूटिंग होगी। बड़े बजट की यह सीरीज भारत के पांच अलग-अलग शहरों में बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी। मंडाला मर्डर्स में सुरवीन चावला और जमील खान भी महत्वपूर्णं भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज के सह निर्देशक मनन रावत हैं। वह पहले यशराज की कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai: जब शाहरुख ने ऐश्वर्या को पांच फिल्मों से करवाया था बाहर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पहला प्रोडक्शन
बता दें कि यशराज फिल्म्स का पहला प्रोडक्शन 'द रेलवे मेन' है, जो 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है। इसमें आर. माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान शामिल हैं। 'द रेलवे मेन' के नायक भोपाल रेलवे स्टेशन के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई। बता दें यह शो लगभग तैयार है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें