विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। उनकी इस सीरीज को दर्शको से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय और तमन्ना के अलावा नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, काजोल, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में हैं। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस और उनकी अनोखी कहानियां बहुत पसंद आ रही है।
'यह बस हो गया'
घोष ने आगे कहा, "यह बस हो गया। मैं पहले विजय के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहा था और तभी तमन्ना आईं, और वे दोनों एक साथ काम करना चाहते थे और ऐसा ही हुआ। फिर मैंने उन्हें स्क्रिप्ट दी, दोनों को यह पसंद आई।" तमन्ना के कुछ सवाल थे, विजय ने उन सवालों के जवाब दिए और खेल आगे बढ़ा।"
दुखद: ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का हुआ निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नेटफ्लिक्स पर हो रही स्ट्रीम
बता दें कि तमन्ना ने कुछ दिनों पहले ही विजय के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशक सुजॉय, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और अमित शर्मा ने किया है। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।