फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp Season 2: राखी-शर्लिन भी कंगना के शो में आएंगी नजर? बेहद मजेदार हो सकता है लॉक अप का दूसरा सीजन

Fri, 10 Mar 2023 08:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लॉक अप सीजन 2 को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। बहुत से कंटेस्टेंट का नाम इस शो में लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत भी लॉक अप सीजन 2 में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
कंगना, राखी-शर्लिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके चर्चा में बने रहने का कारण कभी तो बयानबाजी होती है या फिर कभी कुछ और। पिछले साल अभिनेत्री एक रियलिटी शो लॉक अप लेकर आई थीं। एक्ट्रेस का यह शो लोगों को काफी पसंद आया था। सीजन 1 की सफलता के बाद अब  सीजन 2 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए सीजन में भी तमाम नए कलाकार नजर आने वाले हैं। इसी क्रम में इस शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन

मेकर्स ने किया अप्रोच
लॉक अप सीजन 2 को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। बहुत से कंटेस्टेंट का नाम इस शो में लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत भी लॉक अप सीजन 2 में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने दोनों अभिनेत्रियों को इस शो के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि पिछले दिनों राखी और शर्लिन एकसाथ एकदूसरे को दोस्त कहती हुई नजर आई थीं। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: दूसरे दिन भी 'तू झूठी मैं मक्कार' का जलवा बरकरार, 'पठान' ने किया इतना कारोबार

शर्लिन ने साजिद के खिलाफ उठाई थी आवाज
झगड़े के बाद जब शर्लिन चोपड़ा से पूछा गया कि वह और राखी दोस्त कैसे बने तो शर्लिन का कहना था कि उनकी राखी से कोई निजी दुश्मनी कभी नहीं थी। बस जब भी कभी वह अपने आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाती थीं तो राखी सामने आ जाती थीं। शर्लिन ने आगे कहा कहा कि जब भी वह साजिद खान के खिलाफ आवाज उठातीं तो राखी बीच में आ जाती थीं। वह कहती थी कि वो मेरे भाई हैं उनके खिलाफ कुछ मत कहना।
विज्ञापन

राखी के साथ खड़ी नजर आई थीं शर्लिन
शर्लिन ने आगे कहा, जब मैंने उनको कुछ वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग दिखाए तब उनको विश्वास हुआ और उन्होंने कहा कि अब मैं तुम्हारी लड़ाई के बीच में नहीं आऊंगी। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर ही राखी को हिरासत में लिया गया था। लेकिन जब दोनों फिर से एकसाथ हो गईं तो शर्लिन राखी के साथ आदिल को लेकर चल रहे विवाद में भी ड्रामा क्वीन के साथ खड़ी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें