फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special ops 2: सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की रिलीज डेट बदली, जानें कब दे रही दस्तक?

Tue, 08 Jul 2025 08:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘स्पेशल ऑप्स 2’ सीरीज 11 जुलाई को रिलीज होनी वाली थी, मगर अब इसकी तारीख आगे बढ़ गई है। इस बारे में एक वीडियो साझा कर अभिनेता केके मेनन ने जानकारी दी है। वह इस सीरीज में लीड रोल निभाते हैं। 

विज्ञापन
सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता केके मेनन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जानकारी दे रहे हैं कि तय तारीख पर सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का प्रीमियर नहीं होगा। अब इसकी रिलीज की तारीख बदल चुकी है। क्या है नई तारीख? और ये फैसला क्यों लिया गया है? इस बारे में भी केके मेनन ने जानकारी साझा की। 

विज्ञापन


क्या है रिलीज की नई तारीख 
केके मेनन इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहते हैं, ‘अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ 11 जुलाई की बजाय 18 जुलाई को रिलीज होगा। कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती है, इसलिए हमें यह फैसला लेना पड़ा है। मगर दर्शकों को एक साथ ही सभी एपिसोड देखने को मिलेंगे।’ यह सीरीज जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।  
 


रोमांच- एक्शन से भरी सीरीज की कहानी 
‘स्पेशल ऑप्स 2’ में भी स्पेशल एजेंट हिम्मत सिंह अपनी टीम के साथ आतंकवादियों का मुकाबला करेगा। इस बार इंटरनेशनल लेवल का मिशन हिम्मत सिंह हैंडल करेगा। नीरज पांडे निर्देशित इस सीरीज में इस बार साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन


ये एक्टर्स भी इस सीरीज का हिस्सा
प्रकाश राज, केके मेनन के अलावा इस सीरीज में करण टैकर, फारुक अली भी नजर आएंगे। ये भी सीरीज में स्पेशल एजेंट्स के रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सीरीज का दूसरा पार्ट लगभग पांच साल के बाद वापस आया है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें