फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaptaan Trailer: नया 'कप्तान' आया है! साकिब सलीम की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज; जानिए कब होगी रिलीज?

Mon, 30 Mar 2026 10:52 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaptaan Trailer: साकिब सलीम की वेब सीरीज 'कप्तान' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया है। जानिए यह सीरीज कब और कहां रिलीज होगी?
विज्ञापन
'कप्तान' सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकिब सलीम और सिद्धार्थ निगम की आगामी सीरीज 'कप्तान' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया है। इस क्राइम सस्पेंस सीरीज का ट्रेलर काफी दिलचस्प है, जिसने इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। जानिए यह यह सीरीज कब रिलीज होगी? और, इसके किस ओटीटी पर देख सकते हैं?

विज्ञापन


ट्रेलर में दिखी पुलिस और अपराधियों के बीच टकराव की झलक
साकिब सलीम की इस सीरीज में पावर, पॉलिटिक्स और पुलिस महकमे की अंदरुनी चीजों को दिखाने की कोशिश की गई है। सीरीज में पुलिस और अपराधियों के बीच टकराव और गैंगवार को दिखाया गया है। सीरीज में साकिब सलीम खाकी वर्दी में दिखे हैं। वे एसएसपी समरदीप के किरदार में नजर आएंगे।

Dhurandhar 2 Box Office: 900 करोड़ क्लब से बस चंद कदम दूर 'धुरंधर 2'; 12वें दिन भी दोहरी संख्या में हुई कमाई

कब और कहां देखें सीरीज?
सीरीज में लोकप्रिय सीरियल 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का रोल निभाकर तारीफ बटोरने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक भी अहम रोल में नजर आई हैं। इस सीरीज में भी कविता ने खाकी वर्दी पहनी है। बता दें कि 'कप्तान' सीरीज 03 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

 


क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी ज्वालाबाद तहसील पर बेस्ड है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ निगम, वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ जकारिया और पूजा गौर जैसे सितारे भी नजर आए हैं। सीरीज के ट्रेलर में दमदार डायलॉग सुनने को मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी भी कमाल होने वाली है। क्राइम सीरीज पसंद करने वालों को यह अच्छी लगेगी। नेटिजंस ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

किसने किया सीरीज का निर्देशन?
सीरीज में एक्शन भी है और इमोशंस भी हैं। सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है। पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने इसे बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें