फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगेगी फुलेरा की ‘पंचायत’, पांचवें सीजन की हुई घोषणा, प्राइम वीडियो ने जारी की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

Thu, 19 Mar 2026 07:54 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prime Video Upcoming Series And Films: प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की है। जानिए, दर्शकों के लिए इस लिस्ट में क्या खास है? 

विज्ञापन
प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज और फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जारी की है। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बतौर प्रोड्यूसर एक शो ‘स्टॉर्म’ लेकर आ रहे हैं। साथ ही अली फजल और सोनाक्षी सिन्हा भी नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। जानें, इनके अलावा प्राइम वीडियो पर कौन सी सीरीज और फिल्म आएंगे। 

विज्ञापन

पंचायत सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें सीजन के साथ फिर लगेगी ‘पंचायत’
प्राइम वीडियो की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की भी घोषणा आज कर दी गई। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित, नए सीजन में सचिव जी अभिषेक को नए प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा। शो में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सानविका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और सुनीता राजवार सहित इसके मुख्य कलाकार वापसी करेंगे।

 

 

'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन की घोषणा 
प्राइम वीडियो का पिछले साल आया ‘ग्राम चिकित्सालय’ भी अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। ललितम तिवारी द्वारा निर्देशित और वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव द्वारा लिखित, दूसरे सीजन में डॉ. प्रभात की कहानी दिखाई गई है।

जिन्हें पता चलता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दवाओं की कमी और वार्ड बॉय गोविंद का भविष्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के भ्रष्ट अधिकारी बाबू साहब के हाथों में है। इस सीजन में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मुख्य भूमिका में हैं।
 

ऋतिक रोशन प्रोड्यूस सीरीज 'स्टॉर्म' - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

ऋतिक रोशन प्रोड्यूस शो ‘स्टॉर्म’ 
ऋतिक रोशन बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी पर कदम रख रहे हैं। उनकी सीरीज ‘स्टाॅर्म’ में पांच महिलाओं की कहानी होगी। यह सीरीज एक हाउसिंग प्रोजेक्ट के घोटाले पर है, साथ ही इसमें थ्रिलर एंगल भी है। सीरीज को अजीतपाल सिंह ने क्रिएट किया है, वही इसके डायरेक्टर हैं। सीरीज में पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, सबा आजाद, सुविंदर पाल विक्की, आशीष विद्यार्थी, रजित कपूर, अशोक पाठक, गौतम रोडे, प्रियंका सेतिया, रंजन राज जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 

अली फजल सीरीज 'राख' में दिखेंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
अली फजल ‘राख’ का बने हिस्सा 
अली फजल ‘मिर्जापुर’ सीरीज के बाद फिर से ओटीटी पर नजर आएंगे। वह ‘राख’ नाम की सीरीज में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। इसके डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं। सीरीज में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राकेश बेदी नजर आएंगे। 

सीरीज 'सिस्टम' में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
सोनाक्षी सिन्हा ‘सिस्टम’ में नजर आएंगी
सोनाक्षी सिन्हा काफी वक्त के बाद एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। वह सीरीज ‘सिस्टम’ में दिखेंगी। इसके डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर भी दिखाई देंगे। 

सीरीज 'तीन कौवे' और फिल्म 'मटका किंग' - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

सीरीज ‘तीन कौवे’ में बॉबी देओल और 'मटका किंग' में विजय वर्मा की झलक 
बॉबी देओल बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी जलवा बिखेर रहे हैं। वह सीरीज ‘तीन कौवे’ में नजर आएंगे। यह एक सीक्रेट एजेंट के ईद-गिर्द बुनी गई कहानी है। सीरीज के डायरेक्टर और को-क्रिएटर प्रियंका घोष हैं। सीरीज में बॉबी देओल के अलावा सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख, पावेल गुलाटी, रोनित रॉय, ईशा तलवार, चांदनी बैंज, फैसल मलिक भी दिखाई देंगे।
विजय वर्मा भी फिल्म 'मटका किंग' में लीड रोल करेंगे। इसमें विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेन्द्र जाड़ावत और गुलशन ग्रोवर जैसे उम्दा कलाकार शामिल हैं।

फिल्म 'वन' और 'नागजिला' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin

फिल्म ‘वन’ और 'नागजिला' थिएटर के बाद ओटीटी पर आएंगी 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन’ भी प्राइम वीडियो पर थिएटर रिलीज के बाद आएगी। इस फिल्म को दीपक मिश्रा ने निर्देशित किया है। फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी जैसे एक्टर भी हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' भी प्राइम वीडियो पर थिएटर रिलीज के बाद प्रीमियर होगी। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया है। 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग बनेंगे। 

विज्ञापन

ये सीरीज और फिल्में भी करेंगी दर्शकों का मनोरंजन 
कई और सीरीज और फिल्में भी प्राइम वीडियो पर आएंगी। इसमें अदिति राव हैदारी स्टारर सीरीज ‘वेलकम टू खोया महल’ के अलावा रणवीर शौरी की सीरीज ‘मैस’ भी शामिल है। इनके अलावा ‘लुक्खे’, ‘आदर्श बाल विद्यालय’, ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’, ‘कारनामे बदला गियर पलटी किस्मत’ के अलावा कई और सीरीज और फिल्में भी रिलीज होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें