हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस
फिल्म 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें वीर दास लीड रोल में हैं, साथ ही इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उनका कैमियो भी है। इसके अलावा उनके भांजे इमरान खान भी फिल्म में नजर आए हैं। यह फिल्म 01 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस वीक ओटीटी पर दस्तक दे रही है। बच्चों के साथ इसे देख सकते हैं। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इसमें जैनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म बीते वर्ष जून में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब इसे ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इमोशंस से भरपूर यह फिल्म 02 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
मामला लीगल है सीजन 2
साल 2024 में आई कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है' खूब पसंद की गई। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। एक बार फिर पटपड़गंज जिला कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) लौट रहे हैं। राहुल पांडे के निर्देशन में बनी 'मामला लीगल है सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर 03 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
वध 2
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'वध 2' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध' का ही सीक्वल है। 'वध 2' 03 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस बार ये भी होंगे खास
इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'सेंड हेल्प', 'रिपल', वेब सीरीज ' 'मां का सम'' और कॉमेडी फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। 'भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन' 03 अप्रैल, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। 'मां का सम' प्राइम वीडियो पर 03 अप्रैल से देख सकते हैं।