फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Games of Thrones Sequel: HBO ने की 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के सीक्वल की घोषणा, फिर दिखेंगे किट हैरिंगटन के कारनामे

Fri, 17 Jun 2022 06:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गेम्स ऑफ थ्रोन्स के सीक्वल की तैयारी - फोटो : ANI
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एटंरटेनमेंट टीवी HBO ने गेम्स ऑफ थ्रोन्स के सीक्वल को लेकर जानकारी दी है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि एचबीओ ने इस लोकप्रिय सीरीज के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कहानी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फिनाले की घटनाओं के बाद जॉन स्नो की परिस्थितियों पर आधारित होगी।
विज्ञापन

2 of 4
किट हैरिंगटन
जॉन स्नो के किरदार में वापसी करेंगे किट हैरिंगटन
बता दें कि जॉन स्नो के किरदार में अभिनेता किट हैरिंगटन एक बार फिर से रोमांचक कारनामे दिखाने के लिए तैयार हैं। गेम्स ऑफ थ्रोन्स के आठवें और अंतिम सीजन में जॉन स्नो को अपनी असली पहचान पता चलती हैं कि वह आयरन थ्रोन का संभावित उत्तराधिकारी था और उसका नाम एगॉन टार्गेरियन था।
विज्ञापन

3 of 4
Game of Thrones | Season 8
साल 2019 में आया था आठवां सीजन
डेविड बेनिओफ और डीबी वीस द्वारा निर्मित, फैंटेसी ड्रामा टेलीविजन सीरीज अपने आठवें और अंतिम सीजन के बाद समाप्त हुई थी। इसका प्रीमियर 14 अप्रैल, 2019 को हुआ और 19 मई, 2019 को इसका समापन हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
Game of Thrones
इस दिन रिलीज होगा प्रीक्वल
फैंस के लिए एचबीओ की तरफ से खुशखबरी यहीं तक नहीं है, बल्कि गेम्स ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' भी 22 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज की कहानी मूल सीरीज से 200 साल पहले की घटनाओं पर आधारित होगी। जिसमें हाउस टार्गेरियन के इतिहास को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें