फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं बोमन ईरानी, जानें इस हफ्ते कौन सी सीरीज होंगी रिलीज

Mon, 13 Jun 2022 10:57 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ना कुछ नया रिलीज होता ही रहता है। तो आइए जानते हैं इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज के बारे- 

विज्ञापन
शी 2,मासूम - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दौर था जब फिल्मों के शौकीन लोग बेसब्री से शुक्रवार का इंतजार करते थे। हर हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में लोगों के मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन होती थी। लेकिन समय के साथ अब मनोरंजन के साधन में भी कई बदलाव हो गए हैं। फिल्मों के अलावा अब दुनियाभर में वेब सीरीज का चलन भी तेजी से बढ़ गया है। यही वजह है कि वेब सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का चलन भी काफी बढ़ गया है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ना कुछ नया रिलीज होता ही रहता है। तो आइए जानते हैं इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज के बारे- 

विज्ञापन

She - फोटो : Netflix

शी 2

मशहूर और चर्चित वेब सीरीज आश्रम 3 में अपने दमदार किरदार से सभी का दिल जीतने वाली अदिति पोहनकर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अदिति इम्तियाज अली द्वारा लिखित और निर्मित वेब सीरीज 'शी' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस सीरीज में उन्होंने भूमिका परदेशी उर्फ भूमि नाम की  एक अंडरकवर कांस्टेबल के रूप में नजर आई हैं। यह सीरीज 17 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

विज्ञापन

मासूम - फोटो : Social media

मासूम

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बोमन ईरानी फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर भी अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है। एक्टर 62 साल की उम्र में वेब सीरीज 'मासूम' से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज की कहानी पंजाब के फलौली पर आधारित है, जिसमें कपूर फैमिली के अन कहे सच को दिखाया जाएगा। मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित यह सीरीज 17 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें