विजय सेतुपति-केके मेनन से होगा टक्कर
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने शाहिद कपूर के साथ कई बैठकें की हैं और सीजन 2 की कहानी का आधार तैयार कर लिया है। इस बार कहानी में शाहिद कपूर का सामना विजय सेतुपति और के के मेनन के किरदारों से होगा।
क्या है फर्जी की कहानी?
फर्जी एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, जिसमें शाहिद कपूर ने सनी नाम के एक कलाकार का किरदार निभाया है। शो में सनी नकली नोट छापने के धंधे में उतर जाता है। पहले सीजन में सनी की जिंदगी तब उलझ जाती है, जब वह माइकल (विजय सेतुपति) से टकराता है, जो नकली नोटों के खिलाफ जांच करने वाली टीम का प्रमुख है। दूसरी ओर, सनी का पूर्व पार्टनर और गैंगस्टर मंसूर (के के मेनन) उसके छापाखाने को आग लगा देता है। सीजन का अंत एक रोमांचक मोड़ पर होता है, जिसने दर्शकों को और कहानी जानने के लिए उत्सुक छोड़ दिया। इस सीरीज में राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, अमोल पालेकर, कुब्रा सैत और रेजिना कैसेंड्रा जैसे शानदार कलाकार भी हैं।