सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक बनाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की नई हीरोइन अब माफिया क्वीन बनने जा रही है। एक था टाइगर, सुल्तान और भारत जैसी फिल्में बना चुके अली इन दिनों एक वेब सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के साथ लीड रोल अमायरा दस्तूर कर रही हैं। अमायरा के हाथ अब एक नई सीरीज लगी है जिसमें वह 80 के दशक के अंडरवर्ल्ड की कहानी में एक खास किरदार कर रही हैं।
अमायरा दस्तूर को जिस नई वेब सीरीज में काम मिला है वह मशहूर लेखक हुसैन जैदी की एक किताब पर आधारित है। 'डोंगरी टू दुबई : सिक्स डिकेड्स ऑफ द मुंबई माफिया' पर वेब सीरीज बनाने के अधिकार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी ने खरीदे हैं। इसे निर्देशित करने का मौका मिला है 'रॉक ऑन 2' निर्देशित कर चुके सुजात सौदागर को। हुसैन जैदी की ही किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर शो मैन संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बना रहे हैं, जिसमें लीड किरदार आलिया भट्ट के पास है।
नई वेब सीरीज के बारे में अमायरा कहती हैं, 'मुझे ऑडिशन के लिए फोन आया। उन्होंने मुझे एक किरदार के बारे में थोड़ा सा बताया और कुछ दिनों के बाद मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए वापस बुलाया गया। मुझे मेरा किरदार पसंद आया है।'
अमायरा इस सीरीज में एक पारसी लड़की का किरदार निभाएंगी। 10 एपिसोड में रिलीज ओने वाली इस सीरीज के बारे में बताते हुए अमायरा ने कहा, 'मेरा किरदार भी हुसैन जैदी की किताब से ही लिया गया है। मैंने वह किताब पढ़ी है, और ये मुझे बहुत पसंद आई।’
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Review: सावधानी होकर नहीं विश्राम में देखिए आयुष्मान की ये कॉमेडी फिल्म