सीरीज की कहानी
दुरंगा एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जो सम्मित पटेल और इरा की लव स्टोरी को दिखाती है। दोनों की एक छोटी सी फैमिली है, जिसमें सम्मित और इरा अपनी बेटी के साथ रहते हैं। सम्मित एक परफेक्ट मैन, पिता और पति है, लेकिन क्या वो असल में ऐसा है या फिर उसने मुखौटा पहना हुआ है? क्या उसका झूठ पकड़ा जाएगा? पूरी कहानी इसी पर आधारित है।
क्या है टीजर में
टीजर की शुरुआत सम्मित पटेल (गुलशन देवैया) और इरा (दृष्टि धामी) से होती है। इरा बता रही हैं कि सम्मित एक परफेक्ट मैन, पति और पिता है। सम्मित घर में खाना बनाने से लेकर अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने तक के सब काम करता है। इसी बीच दिखाया जाता है कि सम्मित एक वांटेड अपराधी है और उसका नाम कुछ और है। वहीं, किसी का मर्डर भी होता है, जिसकी जांच इरा कर रही है। पूरा टीजर काफी सस्पेंस से भरपूर है।
इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
दुरंगा' नौ एपिसोड की सीरीज है, जो जल्द जी5 पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में गुलशन देवय्या और दृष्टि धामी के अलावा अमित साध, राजेश खट्टर, दिव्या शेठ, बरखा बिष्ट, अभिजीत खांडकेकर और हेरा मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या सम्मित परफेक्ट मैन है या सिर्फ दिखावा है और उसकी सच्चाई सामने आती है।