क्या है ट्रेलर में?
साल्ट सिटी एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एक छोटे से परिवार की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में परिवार में एक दूसरे से प्यार, फिर बच्चों के बड़े हो जाने पर छोटी-छोटी बात को लेकर तकरार देखने को मिलता है। ट्रेलर की शुरुआत में नवनी परिहार का दमदार डॉयलॉग 'पहले जब बच्चे छोटे थे तब सब घर में समा जाते थे, अब या तो यह घर छोटा हो गया है या बच्चे बड़े हो गए हैं' सुनने को मिलता है। इस सीरीज में पीयूष मिश्रा जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आने वाले हैं। शो में वह दिव्येंदु के पिता के रोल में हैं। इसके अलावा इसमें गौहर खान, ईशा चोपड़ा, जितिन गुलाटी, मनीष आनंद, प्रणय पचौरी और मोनिका चौधरी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
कब आएगी यह सीरीज?
इस वेब सीरीज का निर्देशन ऋषभ अनुपम सहाय ने किया है। ऋषभ ने प्रांजल सक्सेना और शशांक के साथ मिल कर इसकी कहानी लिखी है। यह फैमली ड्रामा सीरीज 16 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकेगी। बता दें कि यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस सीरीज के ट्रेलर को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। फैंस कमेंट में सीरीज के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।