भुवन बाम की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'ताजा खबर' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। सीरीज में भुवन की अदाकारी देख दर्शक एक बार फिर उनकी परफॉरमेंस के कायल हो गए हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। समय के पहले रिलीज हुई भुवन की इस सीरीज को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कहा जा रहा है कि भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है।