फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 4: दीपिंदर गोयल हो गए 'शार्क टैंक इंडिया 4' से बाहर? इस नए शार्क ने जाहिर की अपनी खुशी

Wed, 11 Dec 2024 02:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शार्क टैंक इंडिया 4 से शार्क दीपिंदर गोयल के बाहर होने की चर्चा तेज हो गई है। शो में दीपिंदर की जगह नए शार्क की एंट्री पर दर्शक चर्चा कर रहे हैं।  हालांकि, मेकर्स ने इस बात को अफवाह बताया है। साथ ही दीपिंदर की गैरमौजूदगी को लेकर भी बात साफ की है।
विज्ञापन
दीपिंदर गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम @deepigoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अक्सर विवादों में बना रहता है। इस शो में अब फूड डिलेवरी एप जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के बाहर होने को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर दीपिंदर के शो से बाहर होने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


 

विराज बहल - फोटो : सोशल मीडिया
विराज बहल ने जताई खुशी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वीबा फूड्स के डायरेक्टर विराज बहल से पूछा कि नए शार्क के तौर पर उन्हें शो में शामिल होकर कैसा लग रहा है। ऐसे में उन्होंने जवाब दिया, मैं बहुत खुश हूं, दीपिंदर गया तो मेरे को जगह मिल गया, मैं जोमेटो को थैंक यू नोट लिख सकता हूं।

शो में शार्क को लेकर बोले दानिश खान
दीपिंदर गोयल के शो से बाहर होने को लेकर सोनी लिव के बिजनेस हेट दानिश खान ने कहा कि, 'न्यूज पेपर में छपी हर चीज सच नहीं हो सकती है। हम दीपिंदर को शो में बहुत पसंद कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि हमारे पास लगभग 50 एपिसोड हैं, और शार्क की उपलब्धता के बारे में कई तरह के बदलाव हैं। वे सभी अपने संगठन चलाने में व्यस्त हैं, और हम उन्हें अपने साथ खाली समय पर रहने के लिए कहते हैं। कुछ शार्क चार सीज़न से शो में हैं, और हमें उम्मीद है कि वे अगली बार भी दिखाई देंगे।'

दीपिंदर गोयल - फोटो : ANI
दीपिंदर ने कही थी ये बात
दीपिंदर गोयल ने शो में न होने को लेकर कहा, 'वे अब शो में वापस नहीं जा सकते हैं क्योंकि शो को उनके प्रतिद्वंदी ने स्पॉन्सर किया है। इसलिए मुझे बाहर निकाल दिया, कम से कम मैंने तो यही सुना है।'
विज्ञापन

शो में दिखे ये शार्क्स
शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन हाल ही में शुरू हुआ, जिसमें पीपल ग्रुप के अनुपम मित्तल, बोट लाइफस्टाइल के अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की नमिता थापर, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल और ओयो के रितेश अग्रवाल शार्क के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें