फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dahaad: इस तारीख को ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी की 'दहाड़' की दहाड़, दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर

Thu, 20 Apr 2023 11:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। सोनाक्षी ने अपनी कातिल मुस्कान के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ को लेकर इन दिनों चर्चा में छाई हुईं हैं। दहाड़ के जरिए अभिनेत्री ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा। अब इस वेब सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस तारीख को होगी रिलीज
प्राइम वीडियो ने आज अपने क्राइम ड्रामा ओरिजिनल सीरीज, दहाड़ के लॉन्च की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में द बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर करने वाली पहली भारतीय सीरीज बनने के बाद अब दहाड़ का प्रीमियर 12 मई, 2023 को प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है, जिसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर द्वारा निर्मित है। 

इसे भी पढ़ें- Taj Season 2: अदिति राव हैदरी के नाम जुटी महफिल, सिद्धार्थ की मौजूदगी से दमक उठी ‘अनारकली’
 

पुलिसवाली के किरदार में दिखेंगी सोनाक्षी
इस वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो कि एक भयानक हत्या के मामले को एक अपराधी के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करती हैं।
विज्ञापन

क्या है इसकी कहानी
सीरीज की स्टोरी राजस्थान के छोटे से शहर पर बेस्ड होगी, जहां पब्लिक टॉयलेट्स में कई औरतों की लाश पाई जाती है। तब इस केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सोनाक्षी सिन्हा निभाती को दी जाती है। पहले तो ये मौतें आत्महत्या लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि (सोनाक्षी) को शक होने लगता है कि यह एक सीरियल किलर का काम है जो कि खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद पुलिस और अपराधी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें