फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बचे हैं संग समेट लो: पाकिस्तानी शो पर बैन की मांग के बीच सरकार ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत, जानें पूरा मामला

Thu, 26 Nov 2026 12:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद हो रहा है।
  • कई संगठनों की मांग है कि इस वेब सीरीज को भारत में स्ट्रीम ना करने दिया जाए।
  • इस बीच भारत सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को एक हिदायत दी है।
विज्ञापन
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान से आने वाला कंटेंट भारत में स्ट्रीम न हो। सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पाकिस्तान की वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज होने की संभावना को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

किन संगठनों ने की वेब सीरीज को बैन करने की मांग?
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में स्ट्रीम होने से पहले 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भारत में बैन करने की मांग की थी। दोनों संगठनों ने अपनी मांगों में पहलगाम हमले का जिक्र किया है। 

जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
क्या है AICWA की मांग?
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में पाकिस्तानी सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने की अपील की है। उन्होंने अपनी इस मांग को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा किया।  उन्होंने लिखा, ‘आतंकवाद को कोई सराहना नहीं। देश सर्वोपरि है।' एसोसिएशन की मांग है कि जो बचे हैं संग समेट लोट को 4 दिसंबर 2026 को भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज न किया जाए।

FWICE ने की पीएम से दखल देने की अपील
वहीं FWICE ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय से भी सीरीज की भारत में रिलीज पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
पहलगाम हमले के बाद से बैन हैं पाकिस्तानी कलाकार  
2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। इन हमलों की वजह से कई पाकिस्तानी स्टार्स जैसे मावरा हुसैन, दानिश तैमूर, सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट तक बैन कर दिये गए थे।
विज्ञापन

'जो बचे हैं संग समेट लो' के बारे में जानकारी
  • फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू उपन्यास पर आधारित यह ड्रामा तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों को दिखाता है।
  • इसमें अहद रजा मीर, हानिया आमिर, सनम सईद और इकरा अजीज समेत कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 
  • ट्रेलर 24 नवंबर को जारी हुआ। ट्रेलर के साथ ही इस सीरीज का ओरिजिनल साउंडट्रैक भी जारी किया गया है, जिसमें छह गाने शामिल हैं।
  • सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में इसे दिखाया जाएगा या नहीं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें