फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: इस हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कहेंगे ये दो प्रतिभागी? शो में आने वाला है जबर्दस्त ट्विस्ट

Sun, 23 Jul 2023 12:56 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की तरह ही 'बिग बॉस' ओटीटी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रहा है। घर में हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामे इसे दर्शकों के लिए और दिलचस्प बनाते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की तरह ही 'बिग बॉस' ओटीटी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रहा है। कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर दिन बीबी हाउस में होने वाले हाईवोल्टेज ड्रामे इसे दर्शकों के लिए और दिलचस्प बनाते जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान के इस शो के फैंस के लिए यह सप्ताह काफी चौंकाने वाला होने वाला है, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि इस सप्ताह डबल एविक्शन होने वाला है। पिछले दिनों ही खबरें आई थीं कि आशिका भाटिया को घर से बेघर कर दिया गया है और अब ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते इसका डबल एविक्शन होने वाला है और फलक नाज और जैद हदीद को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

विज्ञापन

फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा लगता है कि जिस डबल एविक्शन के बारे में कई लोग बात कर रहे थे, वह आखिरकार हो गया है। फलक के साथ-साथ जैद ने भी शो को अलविदा कह दिया है। अब वायरल हो रहे ट्वीट में, यह खुलासा करते हुए कि एविक्शन हो गया है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार! अच्छी खबर है और #BiggBossOtt2 घर में अब कोई बोरियत नहीं होगी।''


 
विज्ञापन

जैद हदीद - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे यूजर ने कहा,"मैं बहुत खुश हूं।'' वहीं,  एक यूजर ने इस एविक्शन को 'कर्मा' बताया है। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया, "बोरिंग लोग चले गए..अब अभिषेक जिया और अविनाश से जुड़ेंगे।" एक अन्य फैन ने ट्वीट किया, "टीम एल्विश हर तरह से! वह ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ खेल खेल रहा है। आइए अंत तक उसका समर्थन करें!"

यह भी पढ़ें- Maniesh Paul: अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो में कर डाली थी मनीष पॉल की बेज्जती? छलका एक्टर का दर्द!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें