ऐसा लगता है कि जिस डबल एविक्शन के बारे में कई लोग बात कर रहे थे, वह आखिरकार हो गया है। फलक के साथ-साथ जैद ने भी शो को अलविदा कह दिया है। अब वायरल हो रहे ट्वीट में, यह खुलासा करते हुए कि एविक्शन हो गया है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार! अच्छी खबर है और #BiggBossOtt2 घर में अब कोई बोरियत नहीं होगी।''
दूसरे यूजर ने कहा,"मैं बहुत खुश हूं।'' वहीं, एक यूजर ने इस एविक्शन को 'कर्मा' बताया है। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया, "बोरिंग लोग चले गए..अब अभिषेक जिया और अविनाश से जुड़ेंगे।" एक अन्य फैन ने ट्वीट किया, "टीम एल्विश हर तरह से! वह ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ खेल खेल रहा है। आइए अंत तक उसका समर्थन करें!"
यह भी पढ़ें- Maniesh Paul: अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो में कर डाली थी मनीष पॉल की बेज्जती? छलका एक्टर का दर्द!