लोगों के बीच इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद विभिन्न कंटेंट लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की इस लोकप्रियता को देखते हुए ही मेकर्स दर्शकों के लिए तरह- तरह के कंटेंट लाते हैं। इतना ही नहीं इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वजह से ही अब देश में विदेशी सीरीज और फिल्मों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। विदेशी सीरीज की बात करें तो कोरियन ड्रामा का जिक्र जरूर किया जाता है। अगर आप भी कोरियन सीरीज देखने के शौकीन हैं तो एमएक्स प्लेयर पर मौजूद इन सीरीज को बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं-
डॉक्टर स्ट्रेंजर
गोब्लिन
यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, यह एक आधुनिक गोब्लिन की कहानी है, जिसे अपने सीने से लगी एक अदृश्य तलवार को हटाने और अपने अमर जीवन का अंत करने के लिए एक लड़की से शादी करने की जरूरत है। कहानी में आगे क्या होता है, यह देखने के लिए एमएक्स प्लेयर पर इसे देख सकते हैं।
आई एम नॉट ए रोबोट
इस सीरीज में एक ऐसे एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो एक खतरनाक एलर्जी से पीड़ित होने की वजह से लोगों के साथ रह नहीं सकता। लेकिन उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ तब आता है, जब वह एक ऐसी लड़की से मिलता है जिसे वह रोबोट समझता है।
हियर्स
यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें हाई स्कूल में एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाले दो किशोरों की कहानी दिखाई गई है। हालांकि, अलग वर्ग के होने की वजह से उनकी इस लव स्टोरी में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिलते हैं।