फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट, अदिति राव हैदरी और इम्तियाज अली के साथ साझा की पोस्ट

Sat, 05 Sep 2026 01:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal Series: इम्तियाज अली की अपकमिंग सीरीज 'ओ साथी रे' को लेकर अर्जुन रामपाल ने बड़ी अपडेट दी है। इसमें उनके अलावा अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी हैं।

 
विज्ञापन
ओ साथी रे - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अर्जुन रामपाल ने इम्तियाज अली और अदिति राव हैदरी से मुलाकात की और उनके साथ अच्छा समय बिताया। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने अपनी अपकमिंग सीरीज 'ओ साथी रे' की शूटिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल की पोस्ट में क्या है?
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह निर्देशक इम्तियाज अली और अदिति राव हैदरी के साथ पोज दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कुछ बहुत ही खास लोगों के साथ एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट पूरा किया। आप लोगों की याद आएगी। आखिरकार अपने कॉलेज के दोस्त इम्तियाज अली के निर्देशन में काम करना बहुत अच्छा लगा। ओ साथी रे।'

ओ साथी रे - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
अदिति राव हैदरी ने किया कमेंट
इस पोस्ट पर अदिति राव हैदरी ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'अर्जुन, इतनी आसानी से कमाल का इंसान होने के लिए शुक्रिया। हमेशा आपकी तारीफ करती हूं। आपके नए सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' इसके जवाब में अर्जुन ने कमेंट में लिखा 'अदिति राव हैदरी तुम कमाल की हो और वह लंच शानदार था।'

फिल्म की कहानी को लेकर क्या बोले इम्तियाज अली?
हाल ही में इस फिल्म की कहानी पर इम्तियाज अली ने कहा ''ओ साथी रे' ने मुझे इसके डेवलपमेंट के हर मोड़ पर हैरान किया। यह पुराने जमाने के दिल वाली एक मॉडर्न कहानी है। यह मेट्रोपॉलिटन जिंदगी की भागदौड़ के बीच एक जादुई परी-कथा जैसी है। मुझे राहत और उत्साह दोनों महसूस हो रहा है कि आरिफ, अविनाश, अदिति और अर्जुन की शानदार कास्ट को निर्देशित कर रहा हूं। नेटफ्लिक्स के साथ मजबूत होते रिश्ते की वजह से ही हम 'ओ साथी रे' की आकर्षक दुनिया में कदम रख पाए।'
विज्ञापन

ओ साथी रे - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72
अब क्या करेंगे अर्जुन रामपाल?
  • 'ओ साथी रे' की शूटिंग पूरी करने के बाद, अर्जुन रामपाल अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं।
  • शुक्रवार शाम को उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट और अपने दोस्त आलिम हकीम से नया हेयरकट भी करवाया।
  • अपने नए हेयरकट को दिखाते हुए अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नई फिल्म के लिए नया लुक, जल्द ही घोषणा होगी।
  • मेरे लिए इतनी देर रात समय निकालकर लुक सेट करने के लिए मेरे भाई आलिम हकीम का शुक्रिया। तु्म्हें प्यार।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें