फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandish Bandits S2: 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' में इमरोज बने अर्जुन रामपाल, निर्देशक बोले- 'मैं सरप्राइज देना...'

Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' में अर्जुन रामपाल के किरदार को लेकर निर्देशक आनंद तिवारी ने बात की है। उन्होंने कहा कि अर्जुन के इमरोज देहलवी के किरदार से लोगों को आश्चर्यचकित करना चाहते थे।
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदिश बैंडिट्स का दूसरा सीजन जल्द ओटीटी पर वापस आने वाला है। इस म्यूजिकल ड्रामा को 13 दिसंबर को प्रीमियर के बाद दर्शकों और आलोचकों की समीक्षा मिल रही है। राधे और तमन्ना की इस म्यूजिकल कहानी को फैंस ने पसंद किया है। कहानी में कई सारे ट्विस्ट शामिल हैं। दूसरे सीजन में कुछ नए कलाकारों को भी शामिल किया गया है। इसमें अर्जुन रामपाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

सीरीज में दिखेंगे अर्जुन रामपाल
एक आकर्षक लेखक के रूप में रामपाल का कैमियो दर्शकों के दिलों पर कब्जा करना जारी रखता है। इस ड्रामा के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल के किरदार को लेकर निर्देशक आनंद तिवारी ने चरित्र के बारे में जानकारी साझा की है।
 

Malaika Arora: खतरों से खेलती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, DDLJ का ट्रेन वाला सीन किया रिक्रिएट, देखें वीडियो


 

'बंदिश बैंडिट्स 2' - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
अर्जुन रामपाल के लिए बोले निर्देशक
निर्देशक आनंद तिवारी ने कहा, हम अक्सर लेखकों को कुर्ता-पजामा पहने, नंगे पांव, बैग लेकर चलते देखते हैं। हालांकि वे कोई भी हो सकते हैं। संगीत विद्यालय से भी आ सकते हैं। मैं चाहता था कि इमरोज देहलवी का किरदार दर्शकों को आश्चर्यचकित करें। अर्जुन रामपाल को उस कवि के रूप में देखना निश्चित रूप से रूढ़िवादिता को तोड़ता है। अर्जुन को लेकर उन्होंने कहा, उनकी गहराई, सुरक्षा और गंभीरता ऐसे गुण हैं जिन्हें मैंने उन्हें कई फिल्मों में निभाते हुए देखा है।
 

Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन

विज्ञापन

दूसरे सीजन के ड्रामा में हैं ये किरदार
नए सीजन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे शानदार कलाकारों की टुकड़ी है, साथ ही दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सनी, यशस्विनी दायमा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर जैसे नए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' अब भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से स्ट्रीमिंग कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें