फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock upp: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से कहा I Love You, फिर से ट्रेंड हुआ मुंजलि

Fri, 08 Apr 2022 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Munjali - फोटो : Social media
विज्ञापन

कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। इन दोनों ही कैदियों के चाहने वालों ने इस जोड़ी को मुंजली का नाम दिया है। शो के आने वाले एपिसोड में अंजलि को मुनव्वर से प्यार का इजहार करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने भी मुनव्वर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।

विज्ञापन


ऑल्टबालाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो साझा किया है। इसमें अंजलि मुनव्वर से पूछती हैं कि क्या वे शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे, इसपर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है “परेशान हो गया ना?" मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं। अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को "आई लव यू" कहते हुए देखा जा सकता है, जिसपर मुनव्वर शरमा जाते हैं।

 
विज्ञापन

सायशा शिंदे, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद करती हैं। वह शो में कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। बता दें सायशा की शो में दोबारा एंट्री हुई है। इससे पहले कंगना रणौत के साथ बहसबाजी के बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।

कंगना के इस शो में पूनम पांडे, पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा, शिवम शर्मा, अजमा, मंदाना करीमी, सायशा सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं। इस शो को ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें