फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल मी बे 2: कब और कहां स्ट्रीम होगी अनन्या पांडे की सीरीज? श्रुति हासन की हुई एंट्री; जानें कहानी

Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'कॉल मी बे' सीजन 2 को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।
  • आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है।
  • अनन्या पांडे के अलावा श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। 
विज्ञापन
कॉल मी बी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे अपकमिंग सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में हैं। कॉलिन डी’कुन्हा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। 'कॉल मी बे' सीजन 2 को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कॉल मी बे 2 - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी सीरीज?
प्राइम वीडियो ने आज 17 नवंबर 2026 को हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है।  यह सीरीज आज से ठीक एक महीने बाद 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है। इसमें बे की जिंदगी पहले से भी ज्यादा उलझी हुई है। इस बार वह अपने दिल और बहन कोड को भी आजमाती नजर आने वाली है। 

श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
'कॉल मी बे 2' की स्टारकास्ट
नई सीरीज अपने साथ टैलेंटेड एक्टर्स की टीम लेकर आ रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जबकि श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। इनके अलावा इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों को निभाते दिखाई देने वाले हैं।

कॉल मी बे 2 - फोटो : यूट्यूब
क्या होगी सीरीज की कहानी?
बेला 'बे' चौधरी (अनन्या पांडे) जीत के जोश, बड़े सपनों और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वापस आ गई है। मगर जहां उसका करियर ऊपर की तरफ जा रहा है, वहीं उसकी लव लाइफ उतनी ही उलझी हुई है। अब जब दो चाहने वाले बे के दिल को अलग-अलग राह पर अपनी तरफ खींच रहे हैं। ऐसे में उसे रोमांस, हार्टब्रेक से लेकर किए गए कई गलत फैसलों से दो चार होना पड़ता है। इस बार भी बे अपने सिग्नेचर स्टाइल में हर मुश्किल और ट्विस्ट का सामना करने वाली है।
विज्ञापन

कॉल मी बे 2 - फोटो : यूट्यूब
सीरीज पर क्या बोले करण जौहर?
सीरीज के निर्माता करण जौहर ने कहा, 'सीजन 1 को दर्शकों से मिले प्यार और शानदार रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि लोग बे की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी और अपनी शर्तों पर जीने के उसके अंदाज से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। सीजन 2 में हम इस कहानी को और आगे ले जाना चाहते थे, जहां बे के कुछ नए पहलुओं को दिखाने के साथ-साथ उसका वही मजेदार अंदाज, इमोशन और बेबाकी भी बरकरार रहेगी। प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर जुड़कर हम बे की जिंदगी का नया दौर दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें