फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Chamola: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा का वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले- बेशर्मी की हद पार कर दी

Fri, 06 Feb 2026 07:58 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Akansha Chamola Viral Video: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार आकांक्षा ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन
आकांक्षा चमोला - फोटो : Instagram @akankshagkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 19’ के विनर रहे गौरव खन्ना की पत्नी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वो एक डांस वीडियो के चलते फिर चर्चा में आ गईं। 

विज्ञापन

इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स ने उनके पति गौरव से यह तक कह दिया कि ‘भाई, हम तो ना सहते।’ 

प्रमोशन करने पहुंची थीं आकांक्षा
दरअसल, हाल ही में आकांक्षा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दिल, धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। इस दौरान स्टेज पर उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ कोजी डांस किया।

विज्ञापन

कोजी डांस देखकर भड़के यूजर्स 
इवेंट से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक को-एक्टर उन्हें अपनी ओर खींचता है और उनके साथ डांस करता है। थोड़ी ही देर बाद दूसरा को-एक्टर भी आकांक्षा के काफी करीब आकर डांस करता है। इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा सकती हैं। 
हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं। लेकिन अब इस डांस वीडियो को देखकर यूजर्स ने आकांक्षा को निशाना बनाया है।

यूजर्स बोले- बेशर्मी की हद है 

  • आकांक्षा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- हम तो ना सहते गौरव भाई।
  • एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेशर्मी की हद होती है। 
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- पहले वीर पहाड़िया की गर्लफ्रेंड किसी और को किस कर रही थी, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अब गौरव खन्ना की पत्नी भी ऐसी हरकतें कर रही है।
  • हालांकि, कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने आकांक्षा पर प्यार भी बरसाया। 
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला - फोटो : X
इंटिमेसी पर क्या बोलीं आकांक्षा ? 
इसी बीच एक आकांक्षा का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। इसमें जब उनसे इंटिमेसी पर बात की गई तो एक्ट्रेस ने कहा- ‘सिनेमा में इंटिमेसी को हमेशा सावधानी, कलाकार की सहमति और जिम्मेदारी के साथ शूट किया जाता है। मैं अपने को-एक्टर्स और निर्देशक का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने सेट पर हमेशा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखा।’
बता दें, आकांक्षा जल्द ही वेब शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें