कोजी डांस देखकर भड़के यूजर्स
इवेंट से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक को-एक्टर उन्हें अपनी ओर खींचता है और उनके साथ डांस करता है। थोड़ी ही देर बाद दूसरा को-एक्टर भी आकांक्षा के काफी करीब आकर डांस करता है। इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा सकती हैं।
हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं। लेकिन अब इस डांस वीडियो को देखकर यूजर्स ने आकांक्षा को निशाना बनाया है।
यूजर्स बोले- बेशर्मी की हद है
- आकांक्षा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- हम तो ना सहते गौरव भाई।
- एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेशर्मी की हद होती है।
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- पहले वीर पहाड़िया की गर्लफ्रेंड किसी और को किस कर रही थी, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अब गौरव खन्ना की पत्नी भी ऐसी हरकतें कर रही है।
- हालांकि, कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने आकांक्षा पर प्यार भी बरसाया।