इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी महीने की शुरुआत में ही शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग के साथ ही निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा था, 'एके वर्सेज एके' की कहानी बहुत ही अनोखी और मजबूत पकड़ बनाने वाली है, और उसको कहने का नेटफ्लिक्स सबसे अच्छा माध्यम है। यहां पर हर रचनाकार को अपनी कला दिखाने का पूरा मौका मिलता है, और वह अपने अनुसार पूरी आजादी से अपनी कहानी कह सकता है।'
बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भी इन दोनों के आसपास ही घूमती है। कहानी में एक फिल्म निर्देशक पहले से ही लोकप्रिय हो चुके एक फिल्मी कलाकार की बेटी को अगवा कर लेता है। वह कलाकार परेशान होकर अपनी हरण हो चुकी बेटी को खोजने का भरसक प्रयास करता है, लेकिन सफलता नहीं मिलती।