मनोज बाजपेयी ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। पिछली दफा दर्शकों ने मनोज बाजपेयी को ओटीटी पर 'द फैमिली मैन' में देखा था। इसमें मनोज का एक तरफ इंटेलिजेंस ऑफिसर तो दूसरी तरफ एक आम मध्यम वर्गीय पारिवारिक व्यक्ति का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। अब नेटफ्लिक्स की इस फिल्म के साथ भी लोगों को कुछ ऐसी ही उम्मीद है। वहीं जैकलीन पिछली दफा सुपर फ्लॉप फिल्म 'ड्राइव' में नजर आई थीं जिसे थिएटर न मिलने के बाद इसके निर्माता करण जौहर ने ओटीटी पर रिलीज कर दिया था।
यहां ये भी गौरतलब है कि इस फिल्म से ठीक एक हफ्ता पहले नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल फिल्म एक्सट्रैक्शन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का भी अहम किरदार होने की चर्चा इस फिल्म की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज के पहले तक होती रही है। मनोज बाजपेयी ने अमर उजाला को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में द फैमिली मैन के वक्त स्पष्ट किया था कि वह फिल्म एक्ट्रैक्शन (पिछला नाम, ढाका) का हिस्सा नहीं हैं।