बंग्ला इंडस्ट्री का यह एक्टर आएगा नजर
सीरीज 'जैज सिटी' में बांग्ला इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर आरिफिन शुबो लीड रोल में नजर आएंगे। उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग नवंबर 2024 में शुरू की थी और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। वहीं, सीरीज से उनके जुड़ने का एलान बीते वर्ष ही जून में किया गया था। आखिर अब 'जैज सिटी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
1970 के दशक को दिखाया जाएगा
इस सीरीज में 1970 के दशक को याद करते हुए खासतौर से सेट बनाया गया है। 'जुबली' 1940 के दशक का सिनेमाई दौर बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। ऐसे में 'जैज सिटी' से भी दर्शकों की उम्मीदें बंधी हैं। सीरीज 'जुबली' को सौमिक ने विक्रमादित्य मोटवानी और अतुल सभरवाल के साथ मिलकर लिखा। बात करें एक्टर आरिफिन की तो, 'जैज सिटी' उनका तीसरा वेब प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह अरिंदम शिल की 'उनिशे अप्रैल' और राहुल मुखर्जी की 'लोहू' में काम कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Arshi Bharti: अर्शी भारती की अदाओं ने जीते दिल, 90 सेकेंड की प्रेम कहानियों का डिजिटल की दुनिया में नया धमाका