अवरोध का ट्रेलर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अवरोध सीजन 2 का ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'दुश्मन ने अंतिम घेराबंदी की योजना बनाई थी, लेकिन हमारे बहादुरों के लिए योजना नहीं बनाई थी! अवरोध सीजन 24 जून से स्ट्रीमिंग, केवल सोनी लिव पर।'
ट्रेलर की शुरुआत अहाना कुमरा द्वारा अमृतसर के एक स्थानीय नेता को नफरत फैलाने और लोगों को 80 के दशक की हिंसा की याद दिलाने के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश से होती है। इसके बाद संजय सूरी जो इस सीरीज में पाकिस्तानी राजनेता की भूमिका में हैं, देश में नकली नोटों को फैलाकर भारतीय अर्थव्यवस्था पर हमला करने की बात करते नजर आते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट के भंडाफोड़ की जिम्मेदारी प्रदीप भट्टाचार्य (अबीर चटर्जी) को दी जाती है।
रोल को लेकर अबीर चटर्जी ने कही ये बात
अवरोध 2 के बारे में बात करते हुए अबीर चटर्जी ने कहा, 'मैं उत्साहित हूं और सोनी लिव पर अवरोध 2 की स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहा हूं। इस तरह के लोकप्रिय शो में काम करना का अनुभव अद्भुत रहा। हिंदी सीरीज में डेब्यू के लिए मुझे इससे अच्छा प्रोजेक्ट नहीं मिल सकता था।' उन्होंने कहा कि इस सीरीज के जरिए लोगों को रोमांच, एक्शन और मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा।