फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बच्चन की फिल्म के बाद छोटे बच्चन की पहली सीरीज का एलान, इस दिन रिलीज होगा ब्रीद का दूसरा सीजन

Fri, 12 Jun 2020 02:11 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
वेब सीरीज ब्रीद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज में शुमार ब्रीद का अगला सीजन अगले महीने रिलीज होगा। इस सीरीज के साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है। उनके पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो शुक्रवार को ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। 

विज्ञापन


सीरीज में अभिनेता अमित साध एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सीरीज से साउथ की चर्चित अभिनेत्री नित्या मेनन भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। ब्रीद का पहला सीजन काफी हिट रहा था जिसमें पैन इंडिया सुपरस्टार आर माधवन ने एक दमदार किरदार किया था। 

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये सीरीज कुछ कुछ यशराज फिल्म्स की धूम सीरीज जैसी है जिसमें विलेन हर बार कोई बड़ा स्टार होता है। पता चला है कि सीरीज में अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन के साथ सैयामी खेर की भी एक खास भूमिका है जिनकी फिल्म चोक्ड इन दिनों नेटफ्लिक्स पर खूब वाहवाही बटोर रही है।

निर्देशक मयंक शर्मा ने कहा,"हम  ब्रीद का एक नया सीजन लाकर खुश हैं। जबकि शो में प्रत्येक किरदार की अपनी एक कहानी है, लेकिन दर्शक इस बात को महसूस करेंगे कि ये कहानी कितनी दिलचस्प रूप से एक दूसरे से जुड़ी हुई है।" इस शो को लिखने वालों में भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा शामिल हैं। ब्रीद 2 अगले महीने की 10 तारीख को रिलीज होने जा रही है।

पढ़ें: शाहरुख नहीं सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म करने वाली थीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें