फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग निधन केस में असम के CM ने दिया बयान, कहा- आरोपपत्र दाखिल करेंगे; विरोधियों पर लगाया ये इल्जाम

Fri, 24 Oct 2025 12:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: गायक जुबीन गर्ग के निधन मामले में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नया बयान दिया है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा, जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबीन गर्ग के निधन के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार असमिया सुपरस्टार जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। असम के मुख्यमंत्री ने जुबीन गर्ग की मौत की एसआईटी जांच पर भी पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


आरोपपत्र दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा 'हम आरोपपत्र दाखिल करेंगे और अदालत न्याय करेगी। भाजपा खुलेआम कह रही है, 'हमें अदालत पर भरोसा है।' असम सरकार और मुझे पूरा विश्वास है कि एसआईटी अच्छा काम करेगी। एसआईटी ने वह सब कुछ किया जो जनता चाहती थी। वह सिंगापुर गई, घटनास्थल का दौरा किया और दूसरा पोस्टमार्टम किया। हमने सभी सुझावों का पालन किया।'

यह खबर भी पढ़ें: जांच के बाद असम पुलिस की टीम सिंगापुर से वापस लौटी, सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सामने आया नया अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
मामले में भाजपा का रुख साफ है
उन्होंने आगे कहा, 'अब, सुझाव देने वाले ही विरोध कर रहे हैं। अगर उनके पास कुछ है, तो उन्हें न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया आयोग को बताना चाहिए। भाजपा का रुख साफ है: हमें अदालत पर भरोसा है और एसआईटी को एक मजबूत आरोपपत्र दाखिल करना चाहिए।'

राजनीतिक फायदा उठाने का इल्जाम
इससे पहले, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग जुबीन गर्ग की मौत का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी।
विज्ञापन

सात लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस बीच, ज़ुबीन गर्ग की मौत की जांच के सिलसिले में, एसआईटी/सीआईडी टीम ने मुख्य कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग (निलंबित एपीएस अधिकारी), बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायक अमृतप्रभा महंत, दो निजी सुरक्षा अधिकारी नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी की एक अदालत ने सभी सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

19 सितंबर को हुआ था गायक का निधन
ख्याल रहे कि जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर तैरते समय निधन हो गया था। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें