फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waves 2025: इस तारीख से मुंबई में होगा प्रथम 'वेव्स' समिट का आयोजन, जुटेंगी मनोरंजन जगत की ये दिग्गज हस्तियां

Sun, 20 Apr 2025 11:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Audio Visual And Entertainment Summit 2025: पहली ( WAVES) वेव्स समिट यानी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का आयोजन मुंबई में होने जा रहा है। तारीखें जान लीजिए।
विज्ञापन
Waves Summit 2025 - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर के तमाम देशों की मनोरंजन, कंटेट और क्रिएशन से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियों का जुटान होने जा रहा है। ये सभी वेव्स WAVES समिट में एकत्र होंगे, जिसका आयोजन अगले महीना यानी मई में मुंबई में हो रहा है। पहली वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। इसकी पहल पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। देश दुनिया की मनोरंजन जगत की हस्तियों के साथ खुद पीएम भी इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन

नागार्जुन-अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
प्रोमो में नजर आए दिग्गज भारतीय सितारे
प्रथम वेव्स समिट का आयोजन मुंबई में 1 से 4 मई तक जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। अब से सालाना इस समिट का आयोजन मुंबई में हुआ करेगा। इस समिट को सरकार का सहयोग है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान और आमिर खान सहित कई दिग्गज भारतीय कलाकार इसमें शामिल होंगे। इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें ये सभी सितारे समिट की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।
 

वेव्स समिट - फोटो : एएनआई
भारत को मीडिया और मनोरंजन केंद्र बनाने की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्रणी भूमिका वाली इस वेव्स समिट के जरिए भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने की आधारशिला रखी जाएगी।विश्व के सबसे प्रखर क्रिएटिव माइंड्स, नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, प्रौद्योगिकी दिग्गज, स्टार्टअप और निवेशक 1 से 4 मई तक मुंबई में मीडिया और मनोरंजन के संगम वेव्स में जुटेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने की मां की तारीफ, Yours Truly में सोनी राजदान के अभिनय पर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

ग्लोबल प्लपेटफॉर्म साबित होगा Waves
एआई-संचालित स्टोरीटेलिंग, वर्चुअल प्रोडक्शन और नेक्स्ट-ग्रीन डिजिटल कंटेंट क्रिएशन मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बदल रहे हैं। ऐसे में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन समिट वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने वाले एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म साबित होगा। यह मंच प्रधानमंत्री मोदी के 'भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन' के विजन को सार्थक करेगा।

यह खबर भी पढ़ें:
Asim Riaz: बैटलग्राउंड शो से बाहर निकाले जाने पर आसिम रियाज का फूटा गुस्सा, बोले- मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें