होमी अदजानिया के साथ दीपिका पादुकोण बेहद रोचक वीडियो सामने आया है। आप सोच रहे होंगे कि ये जनाब कौन हैं, तो हम आपको बताते चलें कि दीपिका ने 'फाइंडिग फैनी' नाम की एक फिल्म की थी, जिसमें होमी उसके प्रोड्यूसर थे।
होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में फनी वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह दीपिका के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह और दीपिका बेहद अच्छे मूड में नजर आ रहे हैं। ये फोटो और वीडियो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के हैं, जहां पर राबता फिल्म की शूटिंग चल रही है।
दीपिका इस फिल्म में आइटम सॉन्ग कर रही हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। राबता का निर्देशन दिनेश विजान कर रहे हैं, जो कि दीपिका अपने लिए लकी मानते हैं। यही वजह है कि फिल्म में दीपिका का आइटम सॉन्ग रखा गया है। राबता अगले साल फरवरी हो सकती है।